थावे: थावे रोड में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, बाइक सवार युवक जख्मी; थावे पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर
थावे थाना क्षेत्र के थावे रोड में एक बाइक रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को थावे पीएचसी से रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।