जांजगीर: कृषि विज्ञान केंद्र में पैरा से मशरूम उत्पादन बनेगा रोजगार का जरिया: एसपी विजय पाण्डेय
आज बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें जिले के 40 किसान और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि धान के पैरा से मशरूम की व्यवसायिक खेती युवाओं और महिलाओं के लिए कम लागत में बेहतर स्वरोजगार