छीपाबड़ोद: गोवर्धन पुरा गांव में प्रशासन ने चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण
छीपाबडौद उपखण्ड के गावधनपुरा गांव में चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी के नेतृत्व में गठित टीम सुबह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए करीब 200 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवा