बिल्सी: बेहटा जबीं गांव में जबरन रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद मामले में एसडीएम ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण
Bilsi, Budaun | May 19, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जबी गांव में जबरन रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद बिल्सी उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली और शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को बेहटा जबी गांव में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था।