मानसी: विद्यार्थी टोल के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्यार्थी टोल के पास रविवार शाम 6:00 बजे कुत्ता बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गये ।जिसमें एक युवक जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर के रहने वाले नीरज कुमार के रूप में की गई है।