मंझनपुर: करारी में रोजगार मेले की धूम, 145 युवाओं ने लिया हिस्सा; 87 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन
कौशाम्बी जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र, मंझनपुर रोड स्थित केपीएस स्कूल, करारी परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के 145 बेरोजगार युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।