लोहरदगा: अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष हेमंत सिन्हा व पदाधिकारियों ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के विजेता अभिषेक भारती का किया अभिनंदन
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर विजयी हुए लोहरदगा के युवा अधिवक्ता अभिषेक भारती का बुधवार दोपहर 1:30 बजे लोहरदगा अधिवक्ता संघ में भव्य अभिनंदन किया गया। अधिवक्ताओं ने इसे केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोहरदगा के अधिवक्ता समाज के सम्मान और बढ़ते प्रभाव की बड़ी उपलब्धि बताया।