फागी: लदाना में गाय को बचाने की कोशिश में खाई में गिरी कार, हादसे में 6 लोग हुए घायल
Phagi, Jaipur | Mar 13, 2024 फागी क्षेत्र लदाना पेट्रोल पंप के पास आज बुधवार शाम को अचानक कार के सामने गाय आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई जहां हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। जहां सभी घायलों को फागी के उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया वहीं दो गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया।