फागी: ग्राम पंचायत साकून में जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित हुई चौपाल, अधिकारियों ने जनता की समस्याओं का किया समाधान
Phagi, Jaipur | Mar 13, 2024 ग्राम पंचायत साकून में उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आज चौपाल आयोजित की गई। जहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जलदाय विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उप तहसील कार्यालय में चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका निस्तारण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल परिहार, नायब तहसीलदार अशोक पारीक, कनिष्ठ अभियंता पूजा कुमावत मौजूद रहे