मोहनलालगंज: शराब के विवाद में दोस्त बना कातिल, मजदूर रैंकिश की पीट-पीटकर हत्या
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में युवक रैंकिश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या उसके ही साथी मजदूर ने की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 अप्रैल को काम से लौटने के बाद दोनों ने शराब पी। इसी दौरान शराब को लेकर विवाद बढ़ गया और रैंकिश आरोपी के हिस्से की शराब पीने लगा।