गोला: बड़हलगंज के प्रभा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाकर भागने का प्रयास, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश; दो पर केस दर्ज
Gola, Gorakhpur | May 26, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रभा फिलिंग स्टेशन पर कार सवार दो युवकों ने पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भागने का प्रयास किया। आरोप है कि रोकने पहुंचे कर्मचारियों को कुचलने की भी कोशिश की गई। प्रोपराइटर मंजु शाही के अनुसार 23 मई की रात कार संख्या DL3CCK 5584 से आए युवक पेट्रोल भरवाकर भागने लगे।