गाज़ियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के भतीजे ने सुरक्षा गार्ड को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
खोड़ा थाना क्षेत्र में खोड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे ने दबंगई दिखाते हुए एक सुरक्षा गार्ड को जमकर पीट दिया। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे ने अपने साथियों को बुलाया और सुरक्षागार्ड को पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।