गाज़ियाबाद: कृष्ण जन्मोत्सव के मौके साहिबाबाद, खोड़ा समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर चलाया चेकिंग अभियान
सोमवार देर शाम कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर गाजियाबाद के साहिबाबाद, खोड़ा, इंदिरापुरम, कौशांबी समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में थाने के पुलिसकर्मियों की ओर से पैदल गश्त कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए सड़क पर मौजूद संदिग्ध वाहनों व वहां नजर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।