भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर बरियाही टोला में बुधवार को बच्चों के बीच स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को हाथ धोने की सही विधि का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।