थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव तीतरपुर निवासी विक्रम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 3 मा