शहपुरा: शहपुरा नगर में आईईसी टीम ने नुक्कड़ नाटक से नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया
शहपुरा नगर की आईईसी टीम के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने को लेकर संदेश दिया। दरअसल रविवार दोपहर 3:00बजे आईईसी के सदस्यो ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में कचरा फेंकने गीले सूखे कचरों का पृथक्करण प्लास्टिक के दुष्परिणाम को गीत के माध्यम से जागरूक किया ।