कटनी नगर: कन्हवारा गांव में खेत में मिला मजदूर का अधजला शव, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कुठला के कन्हवारा गाँव मे 1 अप्रैल को मजदूर की हत्या कर शव को जलाया गया था। शव झब्बू कोल 28 वर्ष निवासी कन्हवारा जो रमेश लोधी के खेत मे काम करता था दोनो के बीच खेत की रखवाली के बदले अनाज को लेकर विवाद हुआ रमेश लोधी के पुत्र एके लोधी ने साथियों के साथ मिल झब्बू की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीआई कुठला ने आज रविवार सुबह 9 बजे जानकारी दी।