हंडिया: फर्जी बैनामे के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई
हंडिया तहसील क्षेत्र के किराव गांव निवासी सुशील कुमार पाण्डेय ने जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विपक्षियों द्वारा कथित रूप से फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया, जिसे तहसीलदार ने जांच के बाद खारिज कर दिया। इसके बावजूद मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रविवार लगभग 12 बजे दी जानकारी।