हुज़ूर: भोपाल से चार दिन पहले लापता हुआ 6 वर्षीय अंश मथुरा में सुरक्षित मिल गया है
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2026 भोपाल से चार दिन पहले लापता हुआ 6 वर्षीय अंश मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। भोपाल पुलिस की छह टीमें लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अंश को ट्रेस किया। अंश को पुलिस ने अपनी कस्टडी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे ले लिया है। टीम जल्द ही उसे मथुरा से भोपाल लेकर रवाना होगी।