सागर नगर: चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों ने संभाग कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा, पैसा वापस दिलाने की मांग की
चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों ने सरकार से न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार दोपहर 2 बजे संभाग कमिश्नर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिटफंड कंपनियों और क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटीज द्वारा चलाई जा रही पोंजी स्कीम्स को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन अभी तक पीड़ितों को उनका पैसा वापस नही किया।