सागर नगर: श्री हनुमान प्रकटोत्सव: चंपा बाग से निकलेगा चल समारोह, अन्य प्रदेशों की धार्मिक प्रस्तुतियाँ और झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी
श्री हनुमान प्रकटोत्सव चल समारोह का आयोजन चंपाबाग लक्ष्मीपुरा हनुमान समिति के तत्वाधान में भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें शहर ही नहीं वरन् पूरे जिलेभर के हनुमान भक्तों की सहभागिता होने जा रही है। वहीं कई राज्यों के संगीत एवं धार्मिक प्रसंगों की झांकियां, शोभायात्रा को शोभायमान करने जा रही हैं। जानकारी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी गई हैं।