टिमरनी: टिमरनी में गोवंश का कटा पैर मिलने से मचा बवाल, बजरंग दल ने किया देर रात तक प्रदर्शन।
Timarni, Harda | Jun 18, 2026 हरदा रोड स्थित मंदिर के समीप बुधवार को गोवंश का कटा हुआ पैर मिलने से नगर में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और नगर परिषद कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।