अथमलगोला: अथमलगोला आवासीय विद्यालय की छात्राएं बीमार, गर्मी से चक्कर आने की आशंका; चार भर्ती,तीन को मिली छुट्टी
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अथमलगोला प्रखंड स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय +2 विद्यालय की चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी अथमलगोला (करजान) में भर्ती कराया गया। छात्राओं को चक्कर आने की शिकायत थी। इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के बाद तीन छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी