पत्थलगांव: फलेश्वर नाथ मंदिर में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन का भव्य समापन
जशपुर जिले के बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का बुधवार को विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण में पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।अनुष्ठान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या सा