बागपत: बली में बाइक मिस्त्री के साथ मारपीट कर गल्ले से ₹47 हजार लूटने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली बागपत में दी तहरीर
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे अहमदपुर शाहपुर पादड़ा निवासी मुबारिक के मुताबिक उसकी ग्राम बली में बाइक रिपेयर की दुकान है। गांव का एक युवक बाइक ठीक कराने उसकी दुकान पर आया था। इसीtv दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।