खंडवा नगर: खंडवा-भुसावल रेलखंड पर बिछेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन! छह गांवों के पचास किसानों की जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू
खंडवा-भुसावल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। सेंट्रल रेलवे की अधिसूचना जारी होने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे के सर्वे में खंडवा क्षेत्र के छह गांवों के करीब पचास किसानों की जमीन परियोजना के दायरे में आई है।