कर्वी: कर्वी के आडिटोरियम में किसान सम्मान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन हुआ
कर्वी के ऑडिटोरियम में किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आज बुधवार की सुबह 11 बजे दूसरे दिन मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रम में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए 25 स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें मिलेट्स से संबंधित उत्पाद और व्यंजन रखे गए थे ,कार्यक्रम में मिलेट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इससे मिलेट्स को बढ़ावा मिलेगा।