कर्वी: बहिलपुरवा में मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण के तहत पुलिस और पायनियर्स क्लब द्वारा सास-बहू संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बहिलपुरवा थाना परिसर मे आज बुधवार की दोपहर 1 बजे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत पुलिस और पायनियर्स क्लब द्वारा सास बहू संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा महिलाओं से संबंधित कानून शिक्षा और नशा मुक्ति के प्रति उन्हें जागरूक किया गया है। कार्यक्रम में एसपी,एसडीम,सीएमओ तथा पायनियर्स क्लब की टीम मौजूद रही।