कर्वी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कर्वी के धनुष चौराहे पर बजरंग दल ने बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका
बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कर्वी के धनुष चौराहे में आज बुधवार की दोपहर 3 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो० यूनुस का पुतला फूंका है। दीपू दास के हत्यारे को फांसी की सजा की मांग दिए जाने की मांग की है, तथा बांग्लादेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की है।