मुज़फ्फरनगर: भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे की दबंगई, घर के बाहर घूम रही मां-बेटी से छेड़छाड़
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने नशे की हालत में मां-बेटी से अभद्रता की और विरोध करने पर गाली-गलौज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।