सिंघवारा: सिमरी थाना कांड में फरार अमित कुमार के घर चिपकाया इश्तिहार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
सिमरी थाना कांड संख्या 37/26 के नामजद अभियुक्त अमित कुमार (पिता–सोनेलाल यादव), निवासी सिमरी, जिला दरभंगा के घर पर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार तामिला किया है। सिमरी थाना पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई। इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्त को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।