मड़ियाहू: मुंबई में जौनपुर के युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मुंबई के मुलुंड इंदिरा नगर में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील स्थित कोलवारी गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार बिंद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना देर रात रिश्तेदारों के माध्यम से परिवार को मिली, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संतोष मुंबई में ठेले पर मलाई बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।