मेरठ: लिसाड़ी गेट में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने दहेज के लिए जान लेने का आरोप लगाया, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | May 25, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।