धौरहरा तहसील के ब्लॉक ईसानगर अंतर्गत ग्राम चंद्रासा खुर्द स्थित श्मशान घाट पर हो रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे एक ग्रामीण ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते नजर आए।