ललितपुर: ललितपुर में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी और बाबू को एंटी करप्शन टीम ने ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
ललितपुर में आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्साधिकारी एवं उनके कलर को झांसी एंटी करप्शन विभाग की टीम ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गुरुवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में टीम द्वारा सदर कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।