मोहड़ा: अरई गांव में तालाब में डूबने से एक महिला की हुई मौत
Muhra, Gaya | Oct 5, 2025 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के अरई गांव के श्मशान घाट के पास तालाब में डूबने से संजय राजवंशी के 38 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई।अरई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार और ग्रामीण चिकित्सक विनय कुमार ने बताया कि महिला घर से शौच के लिए निकली थी। उसके बाद घर वापस नहीं आई थी। मछुआरा लोग तालाब में एक महिला का शव होने की जानकारी ग्रामीणों को दिया।