मुरैना नगर: फूटी पुलिया पर राहगीरों को राहत, सद्भावना जनसेवा समिति ने लगाया 26वां वाटर कूलर
मुरैना शहर में भीषण गर्मी के बीच सद्भावना जनसेवा समिति ने सेवा की मिसाल पेश की।आज गणेशपुरा स्थित फूटी पुलिया पर इस वर्ष का तीसरा और कुल 26वां वाटर कूलर स्थापित किया गया। उद्घाटन शालिग्राम गुर्जर और पार्षद दिनेश तोमर ने किया। अनूप गर्ग व धर्मेंद्र कुशवाह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में कई सदस्य मौजूद रहे, जिससे राहगीरों को ठंडे पानी की राहत मिलेगी।