गोरखपुर: नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक
नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने आज नगर निगम सभागार में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और मजबूत करें। डोर टू डोर पूरा कलेक्शन में चलने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा करें और लोगों के बीच इन गाड़ियों को भेजकर शहर को कूड़ा मुक्त करने में अहम भूमिका निभाए।