ऊंचाहार: गोकना घाट पर गंगा नदी में डूब रहे लड़कों की पुरोहित ने बचाई जान, घटना का वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना घाट पर स्नान करने गये दो लड़कों गंगा नदी में डूब रहे थे, जिन्हें पुरोहित ने बहादुरी का परिचय देते हुए सकुशल बचा लिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।रामसांडा गांव के दो लड़के शारदीय नवरात्रि की अष्ठमी को गोकना घाट पर गंगा स्नान करने गये हुए थे, इसी दौरान दोनो डूबने लगे, पुरोहित शिवबचन मिश्रा के दोनों को बचा लिया है।