खंडवा नगर: हरसूद लव जिहाद मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अरबाज महाराष्ट्र से गिरफ्तार, सात अन्य भी गिरफ्तार
खंडवा — हरसूद में लव जिहाद से जुड़े मामले में पुलिस ने ४८ घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में १८ वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवती को एक युवक अरबाज द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी। यह जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे की है।