जिला युवा कांग्रेस ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर युवाओं के उज्जवल भविष्य तथा पेपर लीक पर पूर्ण विराम की प्रार्थना की, बोले-सरकार पेपर लीक रोकने में नाकाम
शाहजहाँपुर। आज जिला युवा कांग्रेस शाहजहाँपुर द्वारा नीट परीक्षा को नकल-रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा सभी परीक्षार्थी युवाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की और प्रार्थना की कि इस बार किसी भी प्रकार का पेपर लीक न हो तथा सभी युवा परीक्षार्थी अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करें। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की कि परीक्षा की व्यवस्था पूरी निष्पक्षता और सख्ती के साथ की जाए, ताकि योग्य युवाओं को न्याय मिल सके।इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन, गौरव त्रिपाठी, सोभित मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा एडवोकेट, हिमांशु मुद्गल, सौरभ मिश्रा, अनुभव द्विवेदी, शिवम यादव, अनुराग मिश्रा, सुधांशु मिश्रा एडवोकेट, गौरव आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रार्थना सभा में मौजूद रहे।