रामनगर: सरयू नदी पर बनाए जा रहे पीपा पुल का निरीक्षण एमएलसी अंगद सिंह ने किया, संजय सेतु जर्जर हो गया है और इसकी मरम्मत होनी है
रामनगर तहसील अंतर्गत सरयू नदी पर बनाए जा रहे पीपा पुल का निरीक्षण एमएलसी अंगद सिंह ने किया। अधिकारियों से बातचीत की।आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे निरीक्षण किया। संजय सेतु जर्जर हो गया है जिसकी मरम्मत होनी है। आवागमन के लिए पीपा का पुल बनाया जा रहा है इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।