बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर दरभंगा जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में चल रहे तैयारी का जायजा मंगलवार की शाम 6 बजे लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी दिन बुधवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। जहां वे कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।