चांदपुर चौराहा पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध सभा का हुआ आयोजन
वाराणसी बांग्लादेश में तख्तापलट के पश्चात लगातार हिंदुओं पर आक्रमण हो रहे हैं। उनकी दर्दनाक तरीकों से हत्या हो रही है ।बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं को रोक लगाने में विफल सिद्ध हो रही है ।इन दुखद घटनाओं से भारत का जन-जन आहत है एवं उद्वेलित है ।