वाराणसी के लोहता थाना पर जमकर विरोध प्रदर्शन
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में कोरौता ग्राम प्रधान दिनेश पटेल और तीन अन्य लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लोहता थाने का घेराव किया और वाराणसी-भदोही मार्ग जाम कर दिया। विरोध के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान को रिहा कर दिया।