बीना: बीना-कुरवाई रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
Bina, Sagar | Feb 19, 2026 16 फरवरी को बीना कुरवाई रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात करीब 45 वर्षीय यात्री की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके छोटी बजरिया चौकी प्रधान आरक्षक सुनील एवं यूनुस खान पहुंच गए और वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।