बीना: जवाहर वार्ड शाला में संजीव क्लीनिक का निर्माण अधूरा, बच्चे हो रहे घायल
Bina, Sagar | Feb 19, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला क्रमांक 3 जवाहर वार्ड प्रांगण में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा समय अवधि में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। जिसका खामियाजा स्कूल के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि स्कूल प्रांगण में हो रहे इस निर्माण की वजह से निर्माण सामग्री फैली हुई है।