दरभंगा: दरभंगा में भाकपा माले जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता, 30 जुलाई को राज्यव्यापी शांतिपूर्ण प्रतिवाद रैली निकालने की घोषणा
छात्र-युवा आंदोलनों पर लगातार बढ़ते पुलिसिया दमन, झूठे मुकदमों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) तथा आर वाई ए ने 30 जुलाई को पूरे बिहार में राज्यव्यापी शांतिपूर्ण प्रतिवाद आयोजित करने की घोषणा की है। उक्त बाते भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को दोपहर 1.30 बजे कही गई।