जयपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन और 1 दलाल को ₹33 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Apr 11, 2026 जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व 1 दलाल को 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है।यह घूस झुंझुनू में एक स्टेट हाईवे के रोड एलाइनमेंट में बदलाव करने व खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी।एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई चोमू पुलिया के नीचे 33 लाख ₹ के साथ याकूब को पकड़ा।