अमरोहा: अमरोहा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 10 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Amroha, Amroha | Jun 4, 2026 जनपद में 8, 9 और 10 जून को होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।